Writy.
  • Home
  • Culture
  • Opinion
  • Sports
  • Education
No Result
View All Result
Get Started
Writy.
  • Home
  • Culture
  • Opinion
  • Sports
  • Education
No Result
View All Result
Writy.
No Result
View All Result
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • दिल्ली
  • पश्चिम बंगाल
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनिति
  • खेल
  • देश-दुनिया
  • स्वास्थ्य
  • संपादक की कलम से
अररिया में “ज्ञान भारतम मिशन” को लेकर अहम बैठक, प्राचीन पाण्डुलिपियों के डिजिटलीकरण पर जोर

अररिया में “ज्ञान भारतम मिशन” को लेकर अहम बैठक, प्राचीन पाण्डुलिपियों के डिजिटलीकरण पर जोर

Office Araria by Office Araria
April 12, 2026
in Breaking, अररिया, प्रशासन (अररिया), बिहार
0
Share on FacebookShare on Twitter

You might also like

अररिया – नानु बाबा के साथ एसपी ने हवन कर सुख-समृद्धि के लिए की कामना

अररिया – नानु बाबा के साथ एसपी ने हवन कर सुख-समृद्धि के लिए की कामना

April 12, 2026
पटना – स्मार्ट खेती की ओर कदम: IoT आधारित सिंचाई प्रणाली का पटना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

पटना – स्मार्ट खेती की ओर कदम: IoT आधारित सिंचाई प्रणाली का पटना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

April 12, 2026

भारतवाणी न्यूज़, अररिया। अररिया की अध्यक्षता में “ज्ञान भारतम मिशन” के अंतर्गत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण एवं डिजिटलीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि “ज्ञान भारतम मिशन” के तहत ऐसी पाण्डुलिपियों का डिजिटलीकरण किया जाना है, जिनकी आयु न्यूनतम 75 वर्ष या उससे अधिक हो। पाण्डुलिपियों में कागज़, भोजपत्र, ताड़पत्र, कपड़ा आदि पर लिखित प्राचीन दस्तावेज़ शामिल हैं। इस क्रम में अररिया जिलांतर्गत सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों जैसे मठ, मंदिर, शैक्षणिक संस्थान, निजी संगठन आदि तथा ऐसे व्यक्तियों, जिनके पास पाण्डुलिपियों का संग्रह उपलब्ध है, को चिन्हित करते हुए उनकी सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने प्रखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों को पाण्डुलिपियों के सर्वेक्षण हेतु प्रोत्साहित करें तथा संस्थाओं एवं व्यक्तियों के पास उपलब्ध पाण्डुलिपियों को “ज्ञान भारतम मोबाइल एप” पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि “ज्ञान भारतम मिशन” के अंतर्गत पाण्डुलिपियाँ संबंधित संग्रहकर्ता संस्था अथवा व्यक्ति के अधिकार में ही सुरक्षित रहेंगी। मिशन का मुख्य उद्देश्य प्राचीन ज्ञान-भंडार का संरक्षण एवं डिजिटलीकरण करते हुए उसमें निहित ज्ञान को अनुसंधान, अनुवाद एवं प्रकाशन के माध्यम से विश्व पटल पर प्रस्तुत करना है। जिला प्रशासन द्वारा इस पहल को सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया तथा आमजन से इसमें सक्रिय सहयोग की अपील की गई। बैठक में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अररिया, प्रभारी पदाधिकारी अभिलेखागार अररिया, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अररिया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी रानीगंज उपस्थित थे।

Office Araria

Office Araria

Related Stories

अररिया – नानु बाबा के साथ एसपी ने हवन कर सुख-समृद्धि के लिए की कामना

अररिया – नानु बाबा के साथ एसपी ने हवन कर सुख-समृद्धि के लिए की कामना

by Office Araria
April 12, 2026
0

स्वर्ग स्थल व मोक्ष धाम बाबाजी कुटिया में महाअष्याम का हुआ समापन दस हजार से अधिक भक्तों ने किया खिचड़ी...

पटना – स्मार्ट खेती की ओर कदम: IoT आधारित सिंचाई प्रणाली का पटना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

पटना – स्मार्ट खेती की ओर कदम: IoT आधारित सिंचाई प्रणाली का पटना में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

by Office Araria
April 12, 2026
0

भारतवाणी न्यूज़, पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना ने बीआईटी मेसरा, पटना के सहयोग से IoT...

अररिया – जाली नोट गिरोह से जुड़ाव, कई संगीन मामलों में पहले से था नामजद

अररिया – जाली नोट गिरोह से जुड़ाव, कई संगीन मामलों में पहले से था नामजद

by Office Araria
April 12, 2026
0

भारतवाणी न्यूज़, अररिया। अररिया जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां जोकिहाट और महलगांव थाना की संयुक्त टीम...

अररिया में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता

रानीगंज – तेज रफ्तार ऑटो पेड़ से टकराया, चार शिक्षिकाएं समेत चालक घायल

by Office Araria
April 12, 2026
0

भारतवाणी न्यूज़, अररिया।  अररिया जिले के रानीगंज-सरसी मुख्य मार्ग (एसएच-77) पर शुक्रवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो...

Next Post
अररिया में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता

अररिया में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NEWS BHARAT WANI

About Bharat Wani News :-
Margdarshak News youtube चैनल भारत सरकार के Ministry of Corporate Affairs के अंतर्गत रजिस्टर्ड "MARGDARSHAK NEWS AND SERVICES PRIVATE LIMITED" Company द्वारा संचालित है।

  • Support Forum
  • Contact Us
  • About Us

© 2024 News BharatWani - MARGDARSHAK NEWS AND SERVICES PRIVATE LIMITED Design By - SK.SONY 7717708728.